देहरादून, दिसम्बर 3 -- ऋषिकेश। नशा तस्करी की संदेह पर तीन लोगों को ऋषिकेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की तलाशी में शराब बरामद हुई है। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि आरोपी राजेन्द्र भाई निवासी गली शीशम झाड़ी, मुनिकीरेती से 567 ग्राम चरस मिली है। विदित पावा निवासी होटल ग्रीन चिल्ली, श्यामपुर, ऋषिकेश से चार पेटी देसी शराब के टेट्रा पैक और देवनाथ बाटली निवासी बंगाली बस्ती, ऋषिकेश से करीब 6 ग्राम स्मैक बरामद हुई है बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...