फरीदाबाद, दिसम्बर 11 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद में गुरुवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने एनआईटी-तीन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशा विरोधी जागरुकता रैली का आयोजन किया। प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रितु यादव ने स्कूल की प्रधानाचार्या के साथ मिलकर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान छात्राओं ने हाथों में नशा मुक्ति के संदेश वाले प्लेकार्ड भी लिए हुए थे। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने कहा कि नशा मानव शरीर पर किस प्रकार बुरा प्रभाव डालता है। मादक पदार्थों के बेचने और रखने पर कड़े कानून हैं। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में स्वस्थ एवं सकारात्मक रहना चाहिए। नशे से दूर रहकर हम सकारात्मक जीवन जी सकते हैं। छात्राओं ने आस-पास के क्षेत्रों में जाकर लोगों को नशा मुक्त समाज का संदेश दिया। छात्रा...