गोरखपुर, जनवरी 19 -- गोरखपुर। नशा मुक्ति केंद्र बिलंदपुर में सोमवार को समाज में फैली नशे की बुराइयों पर जागरूकता कार्यक्रम सेंट एंड्रयूज कॉलेज के छात्रों के साथ आयोजित की गई। छात्रों के सवाल का जवाब देते हुए को-डायरेक्टर दुर्गेश सिंह चंचल ने कहा कि नशा समाज में एक भयानक बीमारी बन गई है। नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना समाज को बचाने के लिए की गई है। दिनेश जैन ने कहा कि समाज के लोगों को नशे की इस गंभीर बीमारी से निपटने के लिए आगे आना होगा। इस मौके पर शिल्पा गुप्ता, अनीता गुप्ता, सौरव सिंह और अमितेश मिश्रा के अलावा सेंट एंड्रयूज कॉलेज के स्टूडेंट्स प्रशांत, राहुल, राजन, स्मृति, प्रिया, सालिनी, मुस्कान, आकृति, स्वेता, आदित्य, प्रिया शुक्ला, खुशी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...