सहारनपुर, फरवरी 20 -- भायला पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिविर में विद्यार्थियों ने गांव की मलिन बस्ती में नशा मुक्ति जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आ रही है। ग्राम प्रधान देवेंद्र राणा ने बताया कि नशा दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। प्राचार्य डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि नशा करने से व्यक्ति की शारीरिक व मानसिक स्थिति कमजोर हो रही है। समाज में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। संचालन सुमित शर्मा ने किया। इस दौरान साक्षी सैनी, दीपा, प्रियांशी, वंशिका, अंजलि और आरजू आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...