हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वनभूलपुरा पुलिस ने नशे के 86 इंजेक्शन संग एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बहेड़ी से यह इंजेक्शन खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ वनभूलपुरा दिनेश सिंह फत्र्याल ने बताया कि पुलिस रविवार रात इंद्रानगर में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यहां एक युवक थैला पकड़कर खड़ा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। युवक को पकड़कर शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास से नशे के 86 इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी की पहचान समीर उर्फ चिकना निवासी मोहम्मदी मस्जिद वनभूलपुरा के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बहेड़ी से इंजेक्शन खरीदकर लाया है। हल्द्वानी में डिमांड पर इंजेक्शन लाया था। पुलिस अब सरगना की तलाश कर रही है। आरोपी का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.