हल्द्वानी, जनवरी 10 -- हल्द्वानी। वनभूलपुरा पुलिस ने नशे के इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के पास से एक युवक को गुजरते हुए देखा। रोकने पर वह भागने लगा। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया और शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास से 190 नशे के इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपी की पहचान मो.दानिश उर्फ पिंडारी निवासी उजालानगर, वनभूलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...