बिहारशरीफ, दिसम्बर 26 -- जनता दरबार में एसपी ने दिया अधिकारियों को निर्देश रहुई थाना में जनता दरबार लगाकर सुनी फरियाद फोटो : रहुई एसपी-रहुई थाना में शुक्रवार को जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनती एसपी भारत सोनी व अन्य। रहुई, निज संवाददाता। स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार को एसपी भारत सोनी ने जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी किया। संवाद में नशे से हो रहे दुष्परिणामों पर चर्चा की गयी। एसपी ने कहा कि नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। मुख्यालय के निर्देश पर सभी थानों में जनता दरबार लगाना है। उन्होंने कहा कि नशे का बढ़ता प्रचलन गंभीर समस्या है। नशे की सप्लाई करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जमीन विवा...