गिरडीह, जून 18 -- गांडेय। गांडेय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में मंगलवार को अभिव्यक्ति फाउंडेशन के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को नशा नहीं करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस क्रम में संस्था के द्वारा सबसे पहले पीएम श्री मध्य विद्यालय गांडेय के छात्र - छात्राओं के द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। उक्त जागरुकता रैली में विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी विद्यार्थी नशा छोड़ो जीवन संवारो, शराब नहीं शिक्षा चाहिए सहित अन्य नारे लगाते हुए गांडेय बाजार का भ्रमण किया। नशा मुक्ति अभियान के क्रम में जेएसएलपीएस महिला समूह की महिलाओं ने भी जागरुकता रैली निकाली। इसके अलावा प्रखंड के फुलची, बरमसिया 2 और पंडरी पंचायत के वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.