बागेश्वर, फरवरी 15 -- पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने रविवार को कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने जिले में नशे के विरुद्ध अभियान को तेज करने के संकेत दिए। कहा कि ड्रग्स, अवैध शराब व चरस की खरीद-फरोख्त में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बागेश्वर एक पहाड़ी जिला है तथा यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को समझते हुए पुलिसिंग की जाएगी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कई बार दुर्घटनाएं केवल चालक की गलती से नहीं बल्कि अन्य कारणों से भी होती हैं, जिसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नगर में पार्किंग की समस्या को गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.