रांची, दिसम्बर 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची में 'उभरते तंबाकू और निकोटिन उत्पादों से सुरक्षा-चुनौतियां और आगे की राह', विषय पर सोमवार को राष्ट्रीय परामर्श का आयोजन किया गया। उद्देश्य युवाओं को तंबाकू और निकोटिन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम-2019 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों की क्षमता बढ़ाना व निकोटिन पाउच जैसे उभरते उत्पादों पर वैश्विक नियामक ढांचा साझा करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी उपस्थित थे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि युवाओं को नशे के खतरे से बचाने के लिए सख्त नीतियों, बेहतर जागरुकता और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यहां के...