बागपत, जनवरी 10 -- चांदीनगर। चांदीनगर थाना क्षेत्र के ढिकौली गांव में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में अब महिलाएं भी शामिल हो गई हैं। महिलाओं ने गांव में एक पंचायत का आयोजन किया और नशा रोकने के लिए गांव-गांव अभियान चलाने का संकल्प लिया। पंचायत में उपस्थित महिलाओं ने जाट सभा के अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका का आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि वे नशे के खिलाफ इस संघर्ष में पूरी मजबूती के साथ उनके साथ हैं। महिलाओं ने यह भी संकल्प लिया कि 18 जनवरी को प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित होने वाले नशा छोड़ो संकल्प महायज्ञ में सैकड़ों की संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित होंगी। उनका उद्देश्य इस अभियान को सफल बनाना है। पंचायत में राजवती, विमलेश, रजनी, हेमलता सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.