रुडकी, जनवरी 6 -- रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली की पुलिस ने नशे के कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 174 ट्रामाडोल कैंप्सूल बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिली कि नगला इमरती अंडरपास के समीप एक युवक नशे के कैप्सूल लेकर आया है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। जिस पर उसे पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नदीम निवासी नगला इमरती थाना कोतवाली सिविल लाइंस बताया। पुलिस ने उसके पास से 174 नशे के कैप्सूल बरामद किए हैं। साथ ही दो हजार रुपये की धनराशि भी बरामद की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...