किच्छा, फरवरी 16 -- पुलिस ने इंदिरा गांधी खेल मैदान से नशा कर रहे सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशे के लिए उपयोग में आने वाले 76 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टीम गश्त करती हुई रेलवे स्टेशन से एमपी चौक की तरफ जा रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक इन्दिरा गांधी खेल मैदान में एक किनारे पर खड़े वाहनो के पीछे की तरफ झुंड बनाकर बैठे है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मौके पर सात युवक एक दूसरे को वॉयल से इंजेक्शन लगा रहे थे। पुलिस को देखकर युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस सख्ती दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशे के लिए उपयोग होने वाले 76 प्रतिबंधित इंजेक्शन और खाली सीरिंज बरामद की। आरोपियों ने अपना नाम राम भरोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.