शाहजहांपुर, दिसम्बर 19 -- शाहजहांपुर। डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एसपी राजेश द्विवेदी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में नारकोटिक्स विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने गत माह में की गई कार्रवाइयों के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि अवैध शराब बनने पर कड़ी कार्रवाई करके रोक लगाई जाए ‌। उन्होंने एनडीपीएस की करवाई के संबंध में जानकारी ली। नशे के अवैध व्यापार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला औषधि निरीक्षक को निर्देश दिए किया कि मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...