देहरादून, अक्टूबर 12 -- लक्सर। रायसी चौकी की पुलिस ने ओसपुर तिराहे से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नशे की 270 गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने उसे एनडीपीएस कोर्ट में पेश कर जेल भेज दया है। बीती रात लक्सर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नशीली दवाओं की खेप लेकर दरगाहपुर से ओसपुर की तरफ जा रहा है। इस पर कोतवाल राजीव रौथाण ने रायसी चौकी प्रभारी नीरज रावत, सिपाही महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह की टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने ओसपुर तिराहे पर चेकिंग शुरू की, और आरोपी साजिद अली पुत्र शौकीन अली निवासी मौहम्मदपुर कुन्हारी, लक्सर को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में संतुष्ट ना होने पर उसकी तलाशी ली गई, तो उससे एलप्राजोलाम टेबलेट की 270 टेबलेट मिली। दरोगा रावत ने दवा के फोटो ड्रग निरीक्षक को भेजकर जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि उक्त द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.