अररिया, दिसम्बर 26 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने शुक्रवार को गश्ती के दौरान उरलाहा चौक पर शराब के नशे में हों हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने देते हुए बताया कि शराब के नशे में गिरफ्तार पंचानंद साह गडहरा गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि उरलाहा चौक पर एक व्यक्ति शराब के नशे में हों हंगामा कर रहा है। सूचना सत्यापन के लिए पुलिस बल जब उरलाहा चौक पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...