समस्तीपुर, फरवरी 10 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र की पुलिस ने सतमलपुर गांव से नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में उत्पात मचा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे मो. तबरेज को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें अल्कोहल सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...