खगडि़या, दिसम्बर 13 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव से पुलिस ने नशे की हालत में एक युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक उदयपुर गांव निवासी रामदेव दास का पुत्र सुभाष दास बताया जा रहा है। बताया जाता है कि सुभाष दास शराब की नशे में हल्ला गुल्ला व मारपीट कर रहा था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। इधर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में खगड़िया न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...