लखीसराय, दिसम्बर 16 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कवैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंगाल से नाच-गाने के लिए बुलाई गई पांच नृत्यांगनाओं को शराब के नशे में, जबकि शराब के नशे में धुत तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पंजाबी मोहल्ला और पचना रोड ओझवा पोखर क्षेत्र में की गई, जहां विवाद और मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। जानकारी के अनुसार ओझवा पोखर मोहल्ला निवासी सोनू कुमार के पुत्र सुमित कुमार द्वारा बंगाल से पांच लड़कियों को बुकिंग पर बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि सुमित कुमार की एक नृत्यांगना से शादी की बात चल रही थी, इसी दौरान वह दूसरी लड़की से किसी बात को लेकर उलझ गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इसी बीच सुमित कुमार एक लड़की को लेकर पचना रोड की ओर ...