भभुआ, फरवरी 23 -- भगवानपुर। स्थानीय थाने की पुलिस में रात्रि गश्ती के दौरान नशे की हालत में दो आरोपितों को पकड़ा है। गिरफ्तार लोगों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव निवासी बालकिशन पासी के पुत्र मुनचुन कुमार तथा मोहनपुर गांव के शमरू पाल के पुत्र जीतू कुमार शामिल हैं। दोनों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच करायी गयी। जांच में चिकित्सक ने शराब पीने की पुष्टि की। इसके बाद दोनों के खिलाफ अप्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायाल के समक्ष पेश किया गया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने दी है। रमजान मुकद्दस इफ्तार (मंगलवार) रोजा 24 फरवरी 5:55 बजे शाम इफ्तार (बुधवार) 25 फरवरी 5:07 बजे सुबह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...