भभुआ, अप्रैल 15 -- (पेज तीन) चैनपुर/रामपुर। चैनपुर व बेलांव थाने की पुलिस ने नशे की हालत में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में चैनपुर थाना क्षेत्र के करजांव निवासी गुदरी गोंड का पुत्र मानिक गोंड, मदुरना गांव निवासी भरत राम का पुत्र ददन राम तथा भभुआ शहर निवासी ठाकुर प्रसाद गुप्ता के पुत्र राहुल गुप्ता शामिल हैं। सभी आरोपितों का स्वास्थ्य परीक्षण में शराब पीने की पुष्टि होने पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गांजा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार चांद। स्थानीय थाने की पुलिस ने गांजा बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सीताराम राम चांद गांव निवासी गिरजा राम का पुत्र है। पुलिस ने उसके पास से 275.8 ग्राम गांजा बरामद किया है। वह गुमटी में गांजा बेचने का कारोबार करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर...