फिरोजाबाद, दिसम्बर 14 -- एक युवक ने मुकदमा दर्ज कराया है कि नशे करके उसकी पैत्रिक जमीन को आरोपियों ने अपने नाम कर लिया। आरोपियों ने पहले उससे नजदीकी बढ़ाई थी। आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना नारखी में वीरेंद्र सिंह पुत्र कुंवर बहादुर सिंह निवासी गौंछ नारखी ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है कि वह राजेश पुत्र फौरन सिंह निवासी श्रीराम कालोनी टापा थाना उत्तर की टायर पंक्चर की दुकान पर कभी-कभी अपनी बाइक सही कराने जाता था। राजेश से इसी बहाने जान पहचान हो गई। वीरेंद्र के पिता की मौत 15 मार्च 2024 को हुई। पिता की मौत के बाद उसके हिस्से में जमीन आ गई। राजेश को इसकी जानकारी थी। राजेश चालक है और उसने अपने भाई नरेश और साथी भरत सिंह के साथ मिलकर नशीले पदार्थ का उसको सेवन कराया। वीरेंद्र का आरोप है कि उसको उपनिबंधक ...