चाईबासा, जनवरी 9 -- चाईबासा। नशे के विरुद्ध नालसा दिल्ली और झालसा रांची के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डी एल एस ए चाईबासा मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में डालसा पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में चलाए जा रहे अभियान के पांचवे दिन टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रशिक्षणार्थियों ने पोस्ट ऑफिस चौक प़र नुक्कड नाटक के माध्यम से आम जनों को नशे से दूर रहने को प्रेरित किया गया। उन्होंने अपने नाट्य मंचन से इसके दुष्परिणाम की जानकारी दी और से यस टू लाइफ से नो टू ड्रग्स के नारे लगाए। प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देकर सभी को नशे मुक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के आयोजन में टाटा स्टील फाउंडेशन के संखनील बसु, राजीव कुमार, रोशनी झा ने विशेष सहयोग किया, अधिकार मित्र सुम...