लातेहार, जनवरी 7 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जीवन को हां कहें-नशे को ना कहें अभियान के तहत डालसा पीएलवी की मदद से गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहा है। डालसा का लक्ष्य जिला के अंतिम व्यक्ति तक नशे के दुष्परिणामों को बताना है। तथा जिले के हर व्यक्ति को नशे से बचने के लिए प्रेरित करना है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह ने लोगों से नशा छोड़ने एवं दूसरों को भी नशा के खिलाफ जागरूक करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि नशा से गिरफ्त लोगों की सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकार तक पहुंचाये। प्राधिकार उनके लिए परामर्श, उपचार और पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। बता दें कि पीडीजे शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार द्वारा उक्त अभियान चलाया जा रहा है।...