बांका, फरवरी 23 -- बांका, निज संवाददाता। बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर सोमवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उपेंद्रनाथ वर्मा, पुलिस अधीक्षक बांका ने किया। इस अवसर पर उत्पाद अधीक्षक बांका, एसडीओ बांका, एसडीपीओ बांका, डीवाईएसपी पुलिस केंद्र बांका, बांका थाना अध्यक्ष सहित पुलिस केंद्र के अन्य पदाधिकारी, पुरुष एवं महिला पुलिस बल तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक बांका एवं उत्पाद अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर की। प्रभात फेरी में शामिल लोगों ने विभिन्न प्रकार के नशा मुक्त को लेकर नारा लगाया जिसमें नशे की मार, बर्बाद करे सुखी परिवार, नशा मुक्त बिहार, स्वस्थ बिहार, समृद्ध बिहार सहित अन्य नारा लगाया गया। प्रभात फेरी समाहरणालय परिसर से प्रारंभ...