बिहारशरीफ, सितम्बर 9 -- 15 से 25 वर्ष के युवाओं में बढ़ रहा नशे का चलन ब्राउन शुगर जैसे घातक नशे के शिकारों की बढ़ रही संख्या बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नशे की दलदल में फंसकर आज का युवा वर्ग कराह रहा है। 15 से 25 वर्ष के उम्र वाले युवाओं में नशे का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में ब्राउन शुगर जैसे घातक नशे के शिकारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नूरसराय थाना की पुलिस ने दो दोनों में एक ही गांव में छापेमारी कर 11 नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है। सामाजिक शर्म या अन्य कारणों से अभी भी अभिभावक अपने बच्चों को चिकित्सक के पास लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसी स्थिति में नशे के शिकार बच्चों की मौत हो जाती है। जिले में हर महीने औसतन दो से तीन ऐसी मौते होती है। यह आंकड़ा मीडिया में आने वाले मामलों का है। आधिकारिक रूप से काफी कम मामलों में...