सोनभद्र, जनवरी 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव के सामने मरकरी नहर से मिले अज्ञात युवक के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी सुदीप देव पांडेय उर्फ सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में अभियुक्त ने नशे की हालत में युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने की बात कबूल की है। चुर्क स्थित पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया गया कि दो जनवरी को अमौली गांव के सामने मरकरी नहर में एक युवक का शव उतराया हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई, जिसकी पहचान 25 वर्षीय अखिलेश यादव उर्फ कन्हैया निवासी ग्राम नौडिहा थाना पन्नूगंज के रूप में हुई। उधर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि अखिलेश 23 दिसंब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.