बांदा, जनवरी 12 -- बदौसा। फतेहगंज थाना क्षेत्र में नशे और तेज रफ्तार का कहर रविवार रात एक बार फिर से देखने को मिला।बघेलावारी कालिंजर मार्ग पर जिसके चलते चित्रकूट निवासी तीन दोस्तों अर्जुन, धीरेंद्र, राजाबाबू की मौत हो गईं। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के समय बाइक 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। फतेहगंज थाने के उपनिरीक्षक गुलाब चन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि चालक राजाबाबू ने हेलमेट लगा रखा था। मृतक तीनों युवक शराब के नशे में धुत्त थे बताया कि पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव विच्छेदन के लिए भेजा गया है। मृतक मृतक धीरेद्र के मामा कृष्णगोपाल मित्रा ने बताया कि धीरेद्र ठेकेदारी करता था। वही राजााबाबू और अर्जुन राजमिस्त्री का काम करते थे। दोनो लोग धीरेद्र को छोड़ने जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा ...