कौशाम्बी, फरवरी 13 -- संदीपनघाट थाना पुलिस ने लखपतिया हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। आरोपी चारपाई पर सो रही बुजुर्ग महिला की बंडी की जेब से रुपये निकाल रहा था। जागने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिलने पर आरोपी की पहचान हुई। एसपी राजेश कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि संदीपन घाट क्षेत्र के काजीपुर निवासी 72 वर्षीय लखपतिया देवी पत्नी रामदुलारे पटेल घर में अकेली रहती थीं। उसके तीन बेटे कुंभकरण, रामशरण व पन्नालाल मां के घर के सामने दूसरे मकानों में अपने परिवार के साथ रहते थे। सोमवार की रात लखपतिया घर के बाहर बने टीनशेड के नीचे सो रही थीं। देर रात गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। मृतका के गले में खरोंच का निशान भी था। मामले में लखपतिया के बेटे रामशरण क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.