समस्तीपुर, मई 14 -- सिंघिया । नगर पंचायत के एक गांव में नशे की हालत में शादी करने पहुंचे एक दूल्हा से लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस निर्णय में बेटी का साथ देते हुए उसके पिता ने बारात को बेरंग लौटा दिया। मामले को सुलझाने तथा शादी कर दुल्हन को साथ ले जाने की आश में 12 घंटे तक लड़की के दरवाजे पर दुल्हा के साथ बाराती रुका रहा। परन्तु लड़की के पिता उस लड़के से पुत्री की शादी करने को तैयार नहीं हुये। आखिरकार बिना दुल्हन के ही बारात वापस चली गयी। बताया गया कि सोमवार की रात शादी समारोह में रात 12 बजे लड़के के साथ बारात पहुंची। वर माला के दौरान ही दुल्हे के क्रियाकलाप को देख लड़की पक्ष के लोग भांप गये की दूल्हा नशे में है। इसके बाद लड़की ने नशेबाज लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बारातियों में हड़कंप मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.