फिरोजाबाद, मार्च 31 -- जलेसर रोड स्थित सुभाष कॉलोनी में एक व्यक्ति को घर के बाहर नशेबाजी करने वालों को टोकना महंगा पड़ गया। दबंगों ने 20-25 साथी बुलाकर घर पर हमला बोल दिया। मारपीट की और जान से मारने की धमकी दे चले गए। थाना उत्तर के सुभाष नगर जलेसर रोड निवासी आनंद वर्द्धन उपाध्याय का कहना है कि 27 मार्च की रात साढ़े नौ बजे कुछ लोग घर के बाहर खड़े होकर नशेबाजी कर रहे रहे थे। उन्होंने उन्हें टोका तो वह धमकाने लगे। इसके बाद उन्होंने 15-20 लड़कों को बुला लिया तथा घर पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर मारपीट की। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पीड़ित का कहना है कि मारपीट करने वालों में वह सिर्फ सागर खरबंदा, साहिल सिंह, अभय तौमर, माधव अरोरा, विवेक तिवारी, आयुष गंभीर को पहचानता है। पुलिस ने इन्हें नामजद करते हुए 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.