बागपत, जनवरी 29 -- बिनौली। बिजवाड़ा गांव में एक युवक नशे में होकर आये दिन गाली गलौज करने से मौहल्ले के लोग परेशान हैं। इस संबंध में मोहल्ले वालों ने थाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित मूलशंकर ने बिनौली थाने पर गांव के ही अपने पड़ोसी युवक कुलदीप कश्यप उर्फ लिपि पर आये दिन नशे में होकर गाली गलौज करना और महिलाओं को अश्लील इशारे करना तथा विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हैं। उसने बताया इसके मौहल्ले में खड़ा होकर रोज गाली गलौज करने से मौहल्ले के लोग भी परेशान हैं। प्रभारी निरीक्षक बिनौली राकेश कुमार शर्मा ने कहा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...