सीतामढ़ी, अप्रैल 4 -- बथनाहा। नशे की हालत में अपने माता - पिता को गाली देना एक पुत्र को महंगा पड़ गया। आजिज आकर अभिभावक ने अपने पुत्र को पुलिस बुलाकर हवाले कर दिया। एक नशेड़ी पुत्र नशे की हालत में अपने घर पर अपने माता-पिता को भद्दी गालियां दे रहा था। इसके बाद पिता ने 112 नं पर फोन करके पुलिस को मामले की सूचना दिया। पुलिस पहुंचकर नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के भुसुलवा गांव निवासी जवाहर राय के पुत्र विश्वजीत कुमार के रुप में की गई है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.