कौशाम्बी, जनवरी 29 -- करारी थाना क्षेत्र के चक शहाबुद्दीनपुर गांव की संगीता देवी ने बताया कि उसका पति सुनील कुमार रैदास शराब के नशे का आदी है। आए दिन टल्ली होकर घर आता है और गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर पिटाई कर देता है। पीड़िता की मानें तो 27 जनवरी की रात भी आरोपी पति ने नशे की हालत में उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान पड़ोसी के घर में घुसकर किसी तरह जान बचाई गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.