कौशाम्बी, दिसम्बर 6 -- नगर पंचायत अजुहा में गजब की घटना हुई। शुक्रवार की रात एक व्यक्ति ने डायल-112 में फोन करके बताया कि कस्बे से सफेद रंग की बोलेरो सवार एक महिला को अगवा कर ले गए हैं। कंट्रोल रूम से जिले भर में सूचना प्रसारित होने के बाद पुलिस महकमें में खलबली मच गई। सीओ सिराथू सत्येंद्र कुमार तिवारी की अगुवाई में सैनी कोतवाली पुलिस नाकेबंदी करके बोलेरो की खोजबीन में लग गई। हाईवे से गुजरी कई बोलेरो की तलाशी लिया गया, लेकिन उसमें से कोई महिला नहीं मिली। इस पर पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति का नंबर कंट्रोल रूम से लेकर फोन मिलाया तो वह स्वीच ऑफ बता रहा था। अजुहा कस्बे में भी लोगों से पूछताछ की गई लेकिन किसी ने भी किसी महिला के अगवा कर लिए जाने की जानकारी नहीं दी। इस पर पुलिस ने राहत महसूस की। इस बाबत सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बता...