मेरठ, मार्च 13 -- मेरठ। टीपीनगर के नई बस्ती लल्लापुरा में बुधवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हुई। नशेड़ी युवक ने 13 साल की किशोरी को बहाने से घर में बुलाकर बक्से में बंद कर लिया। करीब सात घंटे तक किशोरी इसी बक्से में बंद रही। किशोरी के परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मोहल्ले की एक महिला ने नशेड़ी के साथ किशोरी को देखने की बात बताई। इसके बाद भीड़ आरोपी के घर पहुंची। तलाशी के दौरान बक्से से किशोरी बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। टीपीनगर की नई बस्ती में फलावदा निवासी मलखान बेटे मोहित के साथ रहता है। मोहित नशा करने और शराब पीने का आदी है। मोहित के घर के बराबर में ही उनके रिश्तेदार का मकान है। बुधवार दोपहर करीब 11.30 बजे मोहित के रिश्तेदार की 13 वर्षीय बेटी(रिश्ते की बहन) गली में खेल रही थी। इस दौरान नशे में धुत मोहित ने किशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.