कौशाम्बी, जुलाई 8 -- पिपरी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव की विमला देवी पत्नी रामकरन रैदास ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि छह जुलाई की दोपहर देवर शिवकरन उर्फ भुंवारा शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर उसने घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी राधिका को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह मां-बेटी की जान बचाई। पिपरी थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.