वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 13 -- मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी में गुरुवार रात घरेलू विवाद के बाद हुए हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी। यहां नशेड़ी कहे जाने से नाराज दामाद ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी अपने एक दोस्त के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जानकारी के अनुसार गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा निवासी शकील अहमद पिछले कुछ महीनों से परिवार सहित जयंतीपुर इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी रुकसाना (40), तीन बेटियां और चार बेटे शामिल हैं। शकील की बड़ी बेटी साहिबा की शादी करीब पांच वर्ष पहले मोती मस्जिद निवासी गुलनवाज से हुई थी। पारिवारिक विवाद के च...