बस्ती, दिसम्बर 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के महादेवा-मुंडेरवा मार्ग से बेहिल गांव में स्थित समय माता स्थान तक जाने वाले मार्ग पर नशेड़ियों व जुआरियों का आए दिन जमावड़ा लगा रहता है। इस जमावड़े से विशेषकर महिलाएं व बच्चे परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना काफी संख्या में छात्र-छात्राएं, महिलाएं और ग्रामीणों का आवागमन रहता हैं, लेकिन शाम के समय इस मार्ग से आवागमन करना मुश्किल हो जाता है। उनका कहना है ये लोग यहां जुआ खेलते हैं। इससे क्षेत्र के युवाओं का भविष्य भी बर्बाद हो रहा है। बेहिल गांव निवासी गंगाराम ने क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर संबंधित मार्गों पर नियमित पुलिस गश्त कराकर इनसे छुटकारा दिलाने के लिए मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी मुंडेरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.