भागलपुर, फरवरी 20 -- अकबरनगर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने पुलिस बल के साथ सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जुआरियों एवं नशेड़ियों के अड्डों पर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी की भनक लगते ही कई संदिग्ध मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अकबरनगर थाना लायी। थाना लाए गए लोगों से आवश्यक पूछताछ के बाद उनसे बांड भरवाकर छोड़ दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह अभियान अलग-अलग इलाकों में देर शाम तक जारी रहा। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में जुआ एवं नशाखोरी जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...