रांची, अप्रैल 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। रातू रोड में शास्त्री चौक मार्ग रूगड़ीगढ़ा सरकारी आवास में रहने वाले आशीष कुमार के घर पर छह लोगों ने घंटों उधम मचाया। हथियार का भय दिखाकर हमलावरों ने आशीष की जमकर पिटाई की। घर में रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। कमरे में रखे पांच हजार रुपए नकद और सोने के मंगलसूत्र लूटकर ले भागे। हमलावरों में महुआ टोली मधुकम का जीवा कच्छप और छह अन्य लोग शामिल थे। सभी नशीले पद्धार्थ का धंधा करने वाले संगठित गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। उन लोगों ने आशीष के पुलिस का मुखबिर होने और ब्राउन शुगर के साथ गिरोह के लोगों को गिरफ्तार कराने के अंदेशा में घर पर धावा बोला था। मामले में पीड़ित की लिखित शिकायत पर जीवा कच्छप समेत छह अज्ञात के विरूद्ध जान मारने की नीयत से हमला करने, लूटपाट व सामान क्षतिग्रस्त करने का केस दर्ज किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.