मथुरा, फरवरी 19 -- थाना गोविंदनगर पुलिस ने नई बस्ती रेलवे लाइन के समीप से बुधवार रात एक युवक को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से पुलिस ने 15 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक बरामद कर चालान किया। थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर रवि त्यागी ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे उप निरीक्षक रिंकेश कुमार ने नई बस्ती रोड पर क्षतिग्रस्त रेलवे लाइन से अबरार उर्फ राज कंजा उर्फ खान सरफराज निवासी नई बस्ती गोविंदनगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 15 ग्राम स्मैक बरामद कर चालान किया। थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर ने बताया कि दूसरी ओर उप निरीक्षक अजीत कुमार ने रात करीब नौ बजे जयसिंहपुरा चौराहे से पथवारी मंदिर वाले रास्ते के समीप से सचिन निवासी गांव सुनरख, वृंदावन को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 13 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में चालान...