भागलपुर, जून 30 -- भागलपुर। नशीले पदार्थ के तस्करों और नशेड़ियों के विरुद्ध जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस का अभियान चलेगा। इसको लेकर एसएसपी हृदय कांत ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया है। रविवार को तातारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस का अभियान चला था जिसमें आधा दर्जन नशेड़ियों को हिरासत में लिया गया था। इस तरह का अभियान शहर के जोगसर, इशाकचक, मोजाहिदपुर, बबरगंज, विश्वविद्यालय, बरारी और तिलकामांझी थाना क्षेत्र में भी चलाने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.