गुड़गांव, फरवरी 20 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। जिला अदालत ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक गंभीर मामले में फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई है। करीब सात साल पुराने इस मामले में अदालत ने न केवल सख्त सजा दी, बल्कि दोषियों पर भारी जुर्माना भी लगाया है। यह मामला बिलासपुर थाना क्षेत्र के बिनौला इंडस्ट्रियल एरिया का है। पुलिस की टीम हरदोई में दर्ज एक एनडीपीएस मामले की जांच कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि गुरुग्राम के बिनौला क्षेत्र में भारी मात्रा में गांजे की सप्लाई की जा रही है। पुलिस ने जब छापेमारी की, तो एक ट्रक से 11 कट्टों में भरा कुल 280 किलो गांजा बरामद किया गया। अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और सबूतों के आधार पर राजपाल यादव निवासी मानेसर को 13 साल की कठ...