जहानाबाद, फरवरी 19 -- अरवल, निज संवाददाता। उत्पाद विभाग के द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध नाटक के माध्यम से जिले के महादलित टोले में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि नारायण युवा कला जत्था मसौढ़ी के कलाकारों के द्वारा जिले के महादलित टोलों में घूम-घूम कर शराब बंदी अभियान एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कलाकारों के माध्यम से नशीली पदार्थ से होने वाले खतरनाक बीमारियों के बारे में भी बताया जा रहा है ताकि सभी लोग इसके प्रति जागरूक रहे एवं अपने घर परिवार के लोगों को भी जागरूक करें। कला जत्था के कलाकार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मध निषेध नीति से संबंधित नशीली पदार्थों के विरुद्ध लोगों में जागरूकता लाने का काम कर रहे हैं। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि कला जत्था क...