रुडकी, फरवरी 18 -- केएलडीएवी महाविद्यालय के आसपास खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री और देर रात तक चल रही संदिग्ध गतिविधियों के विरोध में स्थानीय लोगों व छात्र प्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कॉलेज के आसपास सिगरेट, गुटखा, तंबाकू समेत अन्य नशीली वस्तुओं की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...