नोएडा, जनवरी 30 -- ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी मेधा रुपम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जागरूकता कार्यक्रम, अवैध नशे, शराब पीकर वाहन चलाने से संबंधित जनवरी के अभियानों की विस्तृत रिपोर्ट आबकारी विभाग की ई-मेल आईडी पर उपलब्ध कराई जाए। विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर वाद विवाद, चित्रकला, स्लोगन लेखन एवं निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित किया जाए। विद्यालयों के आसपास गुटखा, सिगरेट एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...