लातेहार, फरवरी 17 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार नगर पंचायत में वर्ष 2026 के चुनाव की तिथि घोषित होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में 23 फरवरी को मतदान तथा 27 फरवरी को मतगणना संपन्न कराई जाएगी। चुनावी माहौल के बीच स्थानीय स्तर पर जनसरोकारों से जुड़े मुद्दे भी प्रमुखता से उठने लगे हैं। इसी क्रम में हिंदुस्तान अखबार के प्रतिनिधि ने नगर क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में पहुंचकर युवाओं से संवाद स्थापित किया और उनकी अपेक्षाओं व सुझावों को जाना। संवाद के दौरान युवाओं ने नगर की मूलभूत समस्याओं को खुलकर सामने रखा। युवाओं ने एक स्वर में कहा कि इस बार नगर अध्यक्ष पद के लिए ऐसे योग्य, ईमानदार और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील प्रत्याशी का चयन होना चाहिए, जो केवल वादों तक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.