शाहजहांपुर, मार्च 19 -- कोला मोड पर बदमाश ने नशीली बीड़ी पिलाकर एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल लूट ली। पीड़ित मूलचंद फर्रुखाबाद जनपद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के रत्नापुर पमारान का रहने वाला है। आठ मार्च की घटना में पीड़ित ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। तहरीर में बताया कि मूलचंद जलालाबाद से अपने गांव जा रहा था। कोला मोड के पास उसकी बाइक फिसल गई। एक अनजान व्यक्ति ने उसकी मदद की और बीड़ी पिलाई। बीड़ी पीते ही मूलचंद को नशा होने लगा। जिसके बाद मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.