कोडरमा, जनवरी 6 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि । नशीली पदार्थों की खरीद-बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर तिलैया पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में आर्यन हॉस्पिटल के सामने छापेमारी अभियान के दौरान की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्ति लंबे समय से नशीली पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त थे। पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जांच अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.